नमस्कार दोस्तो , जैसा कि आप लोग जानते है कि अगर आपके हाथ में मोबाइल है, तो यकीन मानिए आप अकेले नहीं हो जो खाली टाइम में गेम्स खेलते हो। कभी मेट्रो में बैठकर, कभी बोरिंग लेक्चर के बीच या फिर रात को सोने से पहले , गेमिंग अब टाइम पास नहीं, एक फुल-ऑन मूड फ्रेशेनर बन चुका है। top five mobile games played in india? इंडिया में तो गेम्स का ऐसा जलवा है कि बच्चे से लेकर बड़े तक सब Ludo, BGMI या Free Fire में डूबे रहते हैं। लेकिन सवाल यह है आजकल इंडिया में सबसे ज़्यादा कौन-कौन से गेम्स खेले जा रहे हैं?
चलिए आज आपको बताते हैं वो top five mobile games played in india, जो हर इंडियन के फोन में आपको मिल जाएंगे और हां, लिस्ट में कुछ सरप्राइज़ भी है।

टॉप 5 मोबाइल गेम्स का सिंपल:
गेम का नाम | गेम की कैटेगरी | डाउनलोड्स (प्ले स्टोर) |
---|---|---|
BGMI | बैटल रॉयल | 100M+ |
Ludo King | बोर्ड गेम | 500M+ |
Free Fire MAX | एक्शन/शूटिंग गेम | 100M+ |
Call of Duty | हाई ग्राफिक्स शूटर गेम | 50M+ |
Candy Crush Saga | कैजुअल पज़ल गेमिंग | 1B+ |
Also read – Junglee Ludo। Junglee Ludo Se Paise Kaise kamaye? 2025
1. BGMI (Battlegrounds Mobile India): इंडिया का अपना PUBG?
BGMI ने तो इंडिया के गेमिंग वर्ल्ड में एक नई जान फूंक दी है। जब PUBG बैन हुआ था, तब सबका दिल टूटा था, लेकिन BGMI ने उसी जगह को फिर से जिंदा कर दिया। चाहे वो स्कूल के फ्रेंड्स के साथ स्क्वाड बनाना हो या रात को हेडफोन लगाकर प्ले ज़ोन में कूदना – BGMI ने खुद को इंडिया में बेस्ट बैटल गेम के तौर पर साबित किया है। इसकी ग्राफिक्स, मैप्स और हथियार सब कुछ इतना रियलिस्टिक लगता है कि आपको लगेगा जैसे आप मैदान में ही लड़ाई कर रहे हों।
और भी जानिए BGMI के बारे में:
- इसमें इंडिया स्पेशल इवेंट्स और ड्रेस मिलती हैं।
- लो-एंड डिवाइस में भी यह अच्छे से चल जाता है।
- TDM (Team Death Match) मोड बहुत पॉपुलर है।
- हर सीजन नए अपडेट्स और रिवॉर्ड्स मिलते हैं।
Also read – bina ek rupya lagaye paise Kaise Kamaye: बिल्कुल आसान तरीका?
2. Ludo King:
आपको बता दें कि Ludo King एक ऐसा गेम है जो बच्चे, बड़े, दादी-नानी सब खेल सकते हैं। पहले हम फर्श पर बोर्ड बिछाकर पासे फेंकते थे, अब वही मस्ती मोबाइल में आ गई है। और सबसे अच्छी बात – इसमें आप ऑनलाइन अपने दोस्तों या अनजान लोगों के साथ भी खेल सकते हैं। लॉकडाउन के टाइम पर इसने सबसे ज़्यादा लोगों को जोड़ा। कोई त्योहार हो या बोरिंग दोपहर, Ludo King हमेशा तैयार है।
Ludo King की ख़ास बातें:
- ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड्स में चलता है।
- चैट फीचर से गेम के बीच बातचीत होती है।
- पासवर्ड प्रोटेक्टेड प्राइवेट रूम बना सकते हैं।
- अब इसमें Snakes & Ladders भी खेल सकते हैं।
Also read – Junglee Ludo Online Ludo Game: अब लूडो खेलना सिर्फ टाइमपास नहीं, मजा और कमाई?
3. Free Fire MAX: हल्का लेकिन धांसू एक्शन?
अगर आपका फोन थोड़ा पुराना है और फिर भी आप बैटल गेम्स का मजा लेना चाहते हो, तो Free Fire MAX आपके लिए है। इसका साइज छोटा है लेकिन एक्शन में कोई कमी नहीं। इसके कैरेक्टर, स्किन्स, और गेम मोड्स बहुत डाइवर्स हैं। गेम जल्दी खत्म हो जाता है, जिससे टाइम की भी बचत होती है और मज़ा भी आता है।
Free Fire MAX क्यों खास है:
- लो-एंड फोन में भी स्मूथ चलता है।
- 10 मिनट में पूरा मैच खत्म हो जाता है।
- कैरेक्टर की खास पावर मिलती है।
- रेगुलर इवेंट्स से इन-गेम रिवॉर्ड्स मिलते हैं।
Also read – लूडो गेम पैसे कमाने वाला पेटीएम में: अब बच्चों का खेल नहीं?
4. Call of Duty: प्रो लेवल की शूटिंग का मजा?
आपको बता दें कि Call of Duty मोबाइल वर्जन ने शूटिंग गेम्स को नए लेवल पर पहुंचा दिया है। इसकी ग्राफिक्स इतने रियल लगते हैं कि मानो आप कोई हॉलीवुड मूवी में हो। इसमें Battle Royale के साथ-साथ ज़ॉम्बी मोड और 5v5 deathmatch जैसे मोड्स भी मिलते हैं। जो लोग PUBG या BGMI से थोड़ा हटकर प्रोफेशनल गेमिंग चाहते हैं, उनके लिए COD बेस्ट है।
Call of Duty के गज़ब फीचर्स:
- कस्टम गन लोडआउट बना सकते हैं।
- ज़ॉम्बी मोड बहुत मजेदार होता है।
- ग्राफिक्स और साउंड एकदम सिनेमेटिक हैं।
- टूर्नामेंट्स और रैंकिंग मोड से कॉम्पिटीशन रहता है।

5. Candy Crush Saga? जब दिमाग को चाहिए मीठा चैलेंज?
अब यह मत समझ लेना कि Candy Crush सिर्फ दादी-नानी का गेम है। यह गेम हर उम्र के लोगों का स्ट्रेस बस्टर है। जब दिमाग ज़्यादा काम कर रहा हो, तो इसे खेलना रिलैक्सिंग लगता है। इसके हज़ारों लेवल, पज़ल्स और टाइम-बेस्ड चैलेंजेस हर बार कुछ नया लेकर आते हैं। और हां, एक बार खेलना शुरू किया तो छोड़ना मुश्किल है।
Also read – Ludo Ninja Real Money: अब लूडो सिर्फ खेल नहीं, कमाई का नया तरीका?
Candy Crush Saga क्यों सबका फेवरेट है:
- बिना इंटरनेट भी खेल सकते हैं।
- हजारों रंग-बिरंगे लेवल हैं।
- दिमाग तेज करने में मदद करता है।
- Facebook से कनेक्ट कर दोस्तों से मुकाबला कर सकते हैं।
निष्कर्ष: top five mobile games played in india?
तो दोस्तो, यह थे इंडिया में खेले जाने वाले टॉप 5 मोबाइल गेम्स जो हर किसी के मोबाइल में ज़रूर मिलेंगे। चाहे आप फैमिली के साथ लूडो खेलना पसंद करो या दोस्तों के साथ BGMI की जंग, गेमिंग का क्रेज़ हर तरफ फैला है। अगर आपको यह आर्टिकल मजेदार लगा तो दोबारा जरूर आइएगा, हम हर बार कुछ नया और आपके जैसा ही कंटेंट लाते रहेंगे और साथ ही अगर आपका कोई भी सवाल है तो आप हमे कमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं।