ब्रेकिंग: गंभीर की कुर्सी पक्की, BCCI बोला – “कोई प्लान नहीं हटाने का, 2027 तक रहेंगे कोच?

गंभीर की कुर्सी पक्की: Hello दोस्तों , जैसा कि आप जानते है कि क्रिकेट वाले तो पागल हो गए थे ना? साउथ अफ्रीका ने घर पर 0-2 से धो डाला, न्यूजीलैंड ने भी पहले 0-3 से पीटा था… सब चिल्ला रहे थे – “गंभीर को हटाओ भाई, टेस्ट में तो कुछ कर नहीं रहा। ” अफवाहें उड़ रही थीं कि VVS लक्ष्मण को टेस्ट कोच बना देंगे, बोर्ड ने अनौपचारिक बात भी कर ली… लेकिन अब BCCI ने मुंह बंद कर दिया सबका।

दोस्तों , आपको बता दें कि BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने साफ-साफ बोल दिया – “मीडिया में जो स्पेकुलेशन चल रहा है गौतम गंभीर को लेकर, वो सब गलत है। ना हटाने का प्लान है, ना नया कोच लाने का। सचिव देवजीत सैकिया ने भी क्लियर कर दिया।” मतलब, गंभीर की कुर्सी फिलहाल हिलने वाली नहीं। उनका कॉन्ट्रैक्ट तो 2027 ODI वर्ल्ड कप तक है, बोर्ड पूरा सपोर्ट दे रहा है।

ब्रेकिंग गंभीर की कुर्सी पक्की, BCCI बोला – कोई प्लान नहीं हटाने का, 2027 तक रहेंगे कोच

टेस्ट में क्या हो रहा है यार?

भाई, अगर सच बोलूं तो टेस्ट क्रिकेट में हालत खराब है। गंभीर के कोचिंग में 19 टेस्ट खेले, सिर्फ 7 जीते, 10 हारे, घर पर दो-दो व्हाइटवॉश – न्यूजीलैंड से 0-3, अब साउथ अफ्रीका से 0-2। गुवाहाटी में तो 408 रनों से हार गए, इंडियन क्रिकेट की हिस्ट्री में सबसे बड़ी हार, फैंस स्टेडियम में चिल्ला रहे थे “गंभीर है है”… दिल दुखता है देखके। मोंटी पनेसर जैसे एक्सपर्ट तो बोल रहे हैं कि गंभीर को पहले रणजी ट्रॉफी कोचिंग करके रेड-बॉल क्रिकेट सीखना चाहिए। सही भी है ना? टैक्टिक्स में गड़बड़ लग रही – बैटिंग डेप्थ ज्यादा, स्पेशलिस्ट बॉलर्स कम।

लेकिन व्हाइट-बॉल में तो कमाल कर रहा है

भाई अगर दूसरी साइड देखो तो गंभीर के आने के बाद 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीती, एशिया कप भी जीता, T20 वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन हैं हम। बोर्ड शायद यही सोच रहा है कि एक फॉर्मेट में खराब है तो सब फेंक दो? स्टेबिलिटी चाहिए टीम को।

Also read – WPL 2026 टिकट्स बुकिंग ऑनलाइन | नवी मुंबई और वडोदरा प्राइस?

फैंस का क्या कहना है?

सोशल मीडिया पर तो जंग छिड़ी हुई है भाई, कोई बोल रहा “गंभीर को सपोर्ट करो, टाइम दो”, कोई गुस्से में “अब बदलो, टेस्ट क्रिकेट बर्बाद हो रहा,” मैं तो कहता हूं – आगे 2026 में T20 वर्ल्ड कप है, वहां अगर कमाल किया तो सब भूल जाएंगे। लेकिन टेस्ट में सुधार नहीं हुआ तो फिर मुश्किल होगी।

भाई 30 दिसंबर 2025 तक ये सबसे बड़ा अपडेट है – गंभीर साहब बने रहेंगे, अब देखते हैं आगे क्या होता है। टीम इंडिया को सपोर्ट करते रहो यार, मुश्किल टाइम है लेकिन निकल जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *