IND vs USA Playing 11 Today: नमस्कार भाइयों, आज शाम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पूरा माहौल गरम रहने वाला है डिफेंडिंग चैंपियन भारत आज T20 World Cup 2026 का पहला मुकाबला खेलने उतर रहा है USA के खिलाफ। घरेलू मैदान, फुल हाउस क्राउड, समंदर की हवा और जीत की भूख — इससे बेहतर ओपनिंग क्या हो सकती है?
दोस्तों आपको बता दें कि मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा और 6:30 बजे टॉस। इस बार टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथ में है, और रोहित-विराट के बिना ये एक नया इंडिया दिखने वाला है।
बड़ी खबर ये है कि जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर सस्पेंस बना हुआ है। वायरल फीवर के चलते अगर वो बाहर रहते हैं, तो मोहम्मद सिराज पेस अटैक लीड करते दिख सकते हैं।

वहीं दूसरी तरफ ईशान किशन ने ओपनिंग और विकेटकीपिंग दोनों में बाज़ी मार ली है, संजू सैमसन को इस मैच में मौका मिलना मुश्किल लग रहा है। और राहत की बात — तिलक वर्मा पूरी तरह फिट होकर No.3 पर वापसी कर चुके हैं।
आज के मैच के लिए भारत की संभावित Playing XI
- अभिषेक शर्मा – पावरप्ले में सीधा अटैक, गेंदबाज़ों पर दबाव
- ईशान किशन (WK) – आक्रामक ओपनिंग + भरोसेमंद कीपिंग
- तिलक वर्मा – मिडिल ऑर्डर का बैलेंस
- सूर्यकुमार यादव (कप्तान) – 360 डिग्री गेम, टीम का इंजन
- हार्दिक पंड्या – फिनिशर भी, विकेट टेकर भी
- शिवम दुबे – डेथ ओवर्स में छक्कों की गारंटी
- अक्षर पटेल (उप-कप्तान) – स्पिन कंट्रोल और उपयोगी बैट
- अर्शदीप सिंह – डेथ ओवर्स का स्पेशलिस्ट
- मोहम्मद सिराज – अगर बुमराह नहीं खेले तो लीड रोल
- वरुण चक्रवर्ती – मिस्ट्री स्पिन, USA के लिए सिरदर्द
- जसप्रीत बुमराह – फिट हुए तो सीधे प्लेइंग XI में
(अगर बुमराह बाहर रहते हैं, तो सिराज का खेलना लगभग तय माना जा रहा है)
Also Read – T20 World Cup 2026 India Opening Match: Wankhede Stadium Mumbai में USA vs IND – Date & Venue
क्यों ये XI खतरनाक है?
वानखेड़े की पिच बैटिंग-फ्रेंडली है — रेड सॉइल, ट्रू बाउंस और छोटी बाउंड्री।
अभिषेक-ईशान की जोड़ी पावरप्ले में ही मैच पलट सकती है, ऊपर से तिलक, SKY और हार्दिक का मिडिल ऑर्डर मतलब रन रुकेंगे नहीं। बॉलिंग में अर्शदीप डेथ में, अक्षर-वरुण बीच के ओवर्स में गेम कंट्रोल करेंगे।
USA के पास जोश है, लेकिन एक्सपीरियंस में इंडिया बहुत आगे है। अगर भारत पहले बैट करता है तो 200+ स्कोर बिल्कुल मुमकिन है।
अब भाई सच बता, मैच देखने बैठ रहे हो या नहीं? प्रेडिक्शन क्या है — रन से जीत या विकेट से? वानखेड़े में आज शोर मचने वाला है… इंडिया फुल जोश में, 🇮🇳D




