लॉरेन बेल का कमाल: RCB डेब्यू पर इंस्टाग्राम फॉलोअर्स १ मिलियन पार?

लॉरेन बेल का कमाल: RCB डेब्यू पर इंस्टाग्राम फॉलोअर्स १ मिलियन पार? नमस्कार दोस्तों , जैसा कि आप जानते है कि महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का पहला मैच ही धमाकेदार रहा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की इंग्लिश पेसर लॉरेन बेल ने डेब्यू में ऐसा जलवा दिखाया कि उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स रातों-रात १ मिलियन के पार पहुंच गए। ये ‘RCB इफेक्ट’ का सबसे ताजा और सबसे बड़ा उदाहरण है।

लॉरेन बेल का कमाल: RCB डेब्यू पर इंस्टाग्राम फॉलोअर्स १ मिलियन पार?

ड्रीम डेब्यू: मेडन ओवर और विकेट का जादू

दोस्तों आपको बता दें कि WPL 2026 ओपनर में RCB ने मुंबई इंडियंस को सिर्फ 3 रनों से हराया। लॉरेन बेल ने 4 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट लिया, जिसमें एक मेडन ओवर भी था। उनकी तेज गेंदें, सही लाइन-लेंथ और स्विंग ने MI के बल्लेबाजों को परेशान किया। मैच में RCB की जीत में उनकी भूमिका काफी अहम रही। फैंस और कमेंटेटर्स दोनों ही उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे।

सोशल मीडिया पर तूफान: 150K से 1 मिलियन तक का सफर

भाई WPL 2026 ऑक्शन से पहले लॉरेन के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स करीब 150 हजार थे। ऑक्शन के बाद ये बढ़कर 6 लाख के आसपास पहुंचे, लेकिन डेब्यू मैच के बाद एक रात में ही 750 हजार से ज्यादा नए फॉलोअर्स जुड़ गए। खुद लॉरेन ने स्टोरी डालकर लिखा, “विश्वास नहीं हो रहा कि यहां १ मिलियन लोग हैं। RCB के फैंस की दीवानगी देखकर सब हैरान हैं – एक मैच में इतना बड़ा जंप।

Also read – एलिस पेरी WPL 2026 से बाहर | RCB की लेटेस्ट टीम न्यूज और बड़ा झटका?

RCB फैन्स का जादू और महिला क्रिकेट की नई ऊंचाई

मैं पिछले 5 साल से क्रिकेट कवर कर रहा हूं, IPL-WPL दोनों को करीब से देखा है। RCB के फैंस किसी प्लेयर को स्टार बना देते हैं, खासकर जब वो परफॉर्म करें। लॉरेन की पोस्ट्स – ट्रेनिंग, मैच हाइलाइट्स और पर्सनल लाइफ – सबको पसंद आ रही हैं। ये सिर्फ नंबर्स नहीं, बल्कि WPL की ग्लोबल पावर दिखाता है। इंटरनेशनल प्लेयर्स को भारतीय फैंस का इतना प्यार मिलना महिला क्रिकेट के लिए बहुत बड़ी बात है।

लॉरेन बेल अब ब्रांड्स, स्पॉन्सरशिप और इंग्लैंड टीम में अपनी जगह और मजबूत कर सकती हैं। फैंस उनके अगले मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लॉरेन, ऐसे ही चमकते रहो – RCB फैमिली तुम्हारे साथ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *