2025 Top Indian Esports Players – जानिए भारत के टॉप गेमर्स कौन हैं?

Hello दोस्तों तो जानते ही है की गेमिंग आज सिर्फ टाइमपास नहीं रह गया है, अब ये एक करियर, एक पहचान और करोड़ों की इंडस्ट्री बन चुकी है। और इंडिया इस रेस में पीछे नहीं है। खासकर Esports यानी Competitive Gaming की दुनिया में भारत के कई ऐसे नाम उभरकर आए हैं, जिन्होंने न सिर्फ देश में फैनबेस बनाया, बल्कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स में भी झंडा गाड़ा।

अगर आप जानना चाहते हैं कि 2025 में भारत के टॉप ईस्पोर्ट्स प्लेयर कौन हैं, तो आप सही जगह पर हैं। भारत का ईस्पोर्ट्स सीन पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है और अब यहां के प्लेयर PUBG, Free Fire, Valorant, और BGMI जैसे गेम्स में ग्लोबल लेवल पर पहचान बना रहे हैं। 2025 में सबसे ज़्यादा चर्चा में रहने वाले Indian Esports Players जैसे Jonathan, Mavi, Scout, और Mortal ने सिर्फ गेमिंग स्किल ही नहीं, बल्कि अपनी टीमवर्क और स्ट्रेटजी से भी लाखों फैंस का दिल जीता है। Esports India 2025 अब सिर्फ एक ट्रेंड नहीं बल्कि एक करियर ऑप्शन बन चुका है, और इन खिलाड़ियों की कामयाबी इस इंडस्ट्री की पावर को साबित करती है। अगर आप भी esports player बनना चाहते हैं, तो इन legends से प्रेरणा ज़रूर लें।

तो चलो आज बात करते हैं – Top Indian Esports Players की, जो इस वक्त इंडिया की गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े चेहरे हैं।

Esports का मतलब क्या होता है?

Esports यानी Electronic Sports। ये कोई कैजुअल गेमिंग नहीं होती, बल्कि प्रोफेशनल लेवल पर टीम बनाकर या सोलो गेमर्स के तौर पर खेले जाने वाले टूर्नामेंट्स होते हैं – जिनमें लाखों का इनाम और नाम दोनों मिलता है।

अब जानते हैं उन प्लेयर्स के बारे में, जिन्होंने अपने गेमिंग स्किल्स से इंडिया को गौरव दिलाया है।

2025 Top Indian Esports Players

यह भी जानें – पैसा कमाने वाले टॉप 5 गेम्स ?

1. Jonathan – BGMI का शेर

अगर आप BGMI (Battlegrounds Mobile India) के फैन हो, तो Jonathan Amaral का नाम जरूर सुना होगा।

  • टीम: GodLike Esports
  • गेम: BGMI
  • क्यों है खास: Jonathan को इंडिया का सबसे कंसिस्टेंट और आक्रामक BGMI प्लेयर माना जाता है। उनका Gyroscope Aim और Clutch Skills उन्हें सबसे अलग बनाते हैं।
  • उपलब्धियां:
    • PMIS 2020 में जबरदस्त परफॉर्मेंस
    • ESL India Championship
    • कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में MVP

2. Scout (Tanmay Singh) – गेमिंग और पॉपुलैरिटी का कॉम्बो

Scout सिर्फ एक Esports प्लेयर नहीं, बल्कि एक ब्रांड है।

  • टीम: पहले Fnatic, फिर OR और अब S8UL
  • गेम: PUBG Mobile / BGMI
  • क्यों है खास: Scout अपने aggressive gameplay, rotation calls और sniper skills के लिए फेमस हैं।
  • उपलब्धियां:
    • PMCO Global में इंडिया को represent किया
    • YouTube पर 4M+ से ज़्यादा सब्सक्राइबर
    • Esports के साथ-साथ कंटेंट क्रिएशन में भी टॉप पर

3. Mavi – India का सबसे बढ़िया In-Game Leader (IGL)

Harpreet “Mavi” Singh एक शानदार IGL माने जाते हैं। उन्होंने कई बार अपनी टीम को Game IQ से जीत दिलवाई है।

  • टीम: पहले OR Esports, फिर TeamXSpark
  • गेम: BGMI
  • क्यों है खास: उनका गेम पढ़ने का तरीका और teammates को सही कॉल देना उनकी ताकत है।
  • उपलब्धियां:
    • PMWL 2020 में टॉप टीम्स में शामिल
    • Scout के साथ पार्टनरशिप में कई बड़े मैच खेले
    • एक समय OR टीम को टॉप पर पहुंचाया

4. Mortal – गेमिंग का लेजेंड

Naman Mathur यानी Mortal को कौन नहीं जानता? वो इंडिया में Esports क्रांति के सबसे पहले चेहरे हैं।

  • टीम: S8UL Esports
  • गेम: PUBG Mobile / BGMI
  • क्यों है खास: Mortal न सिर्फ एक बेहतरीन प्लेयर हैं, बल्कि एक शानदार लीडर और आइडियल भी हैं।
  • उपलब्धियां:
    • PUBG Mobile India Series 2019 में धमाल
    • PMCO में ग्लोबल लेवल पर represent किया
    • Padma Shri के लिए नॉमिनेशन की मांग तक उठ चुकी है

5. Goblin – नया लेकिन खतरनाक

Goblin, जो Team Soul का हिस्सा हैं, उन्होंने हाल ही में BGMI की दुनिया में तहलका मचा दिया।

  • टीम: Team Soul
  • गेम: BGMI
  • क्यों है खास: Goblin के spray control और aggression ने उन्हें कुछ ही महीनों में स्टार बना दिया।
  • उपलब्धियां:
    • BMPS Season 1 Winner
    • MVP performance से सबका ध्यान खींचा
    • Youth favorite player बन चुके हैं

6. Revenant Esports के Rexx – Call of Duty के उस्ताद

Call of Duty Mobile के टॉप प्लेयर Rexx इंडिया में बहुत तेजी से उभरे हैं।

  • टीम: Revenant Esports
  • गेम: COD Mobile
  • क्यों है खास: उनका strategic thinking और gunfight tactics उन्हें एक deadly प्लेयर बनाते हैं।
  • उपलब्धियां:
    • CODM World Championship Qualifiers
    • टीम को इंटरनेशनल टूर्नामेंट तक पहुंचाया
    • CODM कम्युनिटी में जाना-माना नाम

7. Snax Gaming – Grenade King of BGMI

Raj “Snax” Varma अपनी ग्रेनेड स्किल्स और एकदम अलग गेमप्ले के लिए जाने जाते हैं।

  • टीम: पहले IND, फिर Velocity Gaming
  • गेम: BGMI
  • क्यों है खास: Snax की गेम को पढ़ने की क्षमता और क्लच मोमेंट्स उन्हें कमाल का खिलाड़ी बनाते हैं।
  • उपलब्धियां:
    • PMIS और ESL में टॉप प्रदर्शन
    • “Snax Gaming” नाम से YouTube पर पॉपुलर
    • Esports के साथ-साथ एक एंटरटेनर भी

2025 Top Indian Esports Players

यह भी जानें – Virtual Game For Teams | टीम के लिए वर्चुअल गेम्स का उपयोग?

8. Ind – Valorant का राजा

Valorant जैसे PC गेम में भी इंडिया के पास दमदार प्लेयर्स हैं – जिनमें से एक है Ind.

  • टीम: Velocity Gaming
  • गेम: Valorant
  • क्यों है खास: उनका aim, reflex और in-game decisions उन्हें टॉप लेवल का FPS प्लेयर बनाते हैं।
  • उपलब्धियां:
    • कई सारे VCC (Valorant Conquerors Championship) टाइटल्स
    • South Asia में Valorant को पॉपुलर बनाने में योगदान
    • टीम को ग्लोबल स्क्रिम्स में लेकर गए

Indian Esports की Growth – इन Legends की बदौलत

इन प्लेयर्स ने साबित कर दिया है कि गेमिंग भी एक सीरियस करियर हो सकता है। चाहे PUBG/BGMI हो, CODM या Valorant – हर गेम में इंडिया का झंडा ऊँचा कर रहे हैं ये खिलाड़ी।

कैसे बनें Top Esports Player?

अगर आप भी एक प्रो गेमर बनना चाहते हो, तो ये बातें याद रखो:

  • एक गेम पर फोकस करो – हर गेम मास्टर करना मुश्किल होता है
  • टाइम लगाओ और रोज़ प्रैक्टिस करो – ये क्रिकेट की तरह एक स्पोर्ट है
  • कस्टम रूम्स, स्क्रिम्स और टूर्नामेंट्स में हिस्सा लो
  • Pro Teams को फॉलो करो, उनका गेम स्टडी करो
  • Discord/Telegram कम्युनिटी जॉइन करो

Conclusion: 2025 Top Indian Esports Players – जानिए भारत के टॉप गेमर्स कौन हैं?

Top Indian Esports Players ने सिर्फ गेम नहीं खेले, उन्होंने इंडिया के लाखों यूथ को ये भरोसा दिया कि “गेमिंग भी एक फुल टाइम करियर हो सकता है”

अगर आप भी गेमिंग से प्यार करते हो और सोचते हो कि आपमें टैलेंट है – तो रुकना मत आगे बढ़ो। क्योंकि अगला टॉप प्लेयर शायद आप हो।

Top Indian Esports Players

Note: तो दोस्तों अपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो कृपया अपना feedback देना न भूले

धन्यवाद दोस्तों

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *