MI W vs RCB W Live Streaming: WPL 2026 के ओपनिंग मुकाबले की पूरी जानकारी?

MI W vs RCB W Live Streaming: हैलो दोस्तों , जैसा कि आप जानते है कि महिला क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है, क्योंकि विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला काफी रोमांचक रहने वाला है, जहां पिछले सीजन की मजबूत टीमें आमने-सामने होंगी। चौथे सीजन में WPL का रोमांच और भी बढ़ने की उम्मीद है।

MI W vs RCB W Live Streaming WPL 2026 के ओपनिंग मुकाबले की पूरी जानकारी

WPL 2026 कब से शुरू हो रही है?

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 9 जनवरी 2026 से होगी। टूर्नामेंट के पहले ही दिन फैंस को हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा।

ओपनिंग मैच किन टीमों के बीच खेला जाएगा?

दोस्तों , WPL 2026 का पहला मैच मुंबई इंडियंस महिला टीम (MI W) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम (RCB W) के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें स्टार खिलाड़ियों से सजी हैं, जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है।

कहां होगा पहला मुकाबला?

टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच नवी मुंबई में आयोजित किया जाएगा।

मैच और टॉस का समय:

  • मैच शुरू होने का समय: रात 7:30 बजे
  • टॉस का समय: शाम 7:00 बजे

MI W vs RCB W लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

दोस्तों , अगर आप इस मुकाबले को लाइव देखना चाहते हैं, तो इसके कई विकल्प मौजूद हैं—

भारत में

  • टीवी पर: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
  • ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार ऐप

अन्य देशों में ब्रॉडकास्ट डिटेल्स

  • ऑस्ट्रेलिया: Fox Cricket, Kayo Sports
  • इंग्लैंड: Sky Sports
  • दक्षिण अफ्रीका: SuperSport
  • अमेरिका: Willow TV

Also read – WPL 2026 लाइव स्ट्रीमिंग फ्री | Jio Cinema पर कैसे देखें?

MI W vs RCB W संभावित स्क्वॉड

मुंबई इंडियंस महिला टीम (MI W):

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी. कमलिनी, अमेलिया केर, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला केरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, सैका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम (RCB W):

स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रथ्योषा कुमार, डी. हेमलता, सयाली सतघरे

मुकाबले से फैंस को क्या उम्मीद?

दोस्तों , MI और RCB दोनों ही टीमें संतुलित नजर आ रही हैं। जहां मुंबई के पास अनुभव और ऑलराउंडर्स की ताकत है, वहीं आरसीबी की बल्लेबाजी काफी आक्रामक मानी जा रही है। ऐसे में WPL 2026 का यह पहला मुकाबला टूर्नामेंट के रोमांच का शानदार आगाज साबित हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *