पैसा कमाने वाला ऐप अनलाइन लेकिन अब?

आजकल अगर कोई पैसा कमाने वाला ऐप अनलाइन सर्च करता है तो पुराने आर्टिकल्स, यूट्यूब वीडियोस और पोस्ट्स अभी भी सामने आ जाते हैं। इनमें कई ऐसे ऐप्स के नाम मिलते हैं जिन्हें कभी पैसा कमाने वाला ऐप बताकर प्रमोट किया जाता था। लोग इन पर पैसे जमा करके खेलते या पार्टिसिपेट करते थे और जीतकर कैश निकालने की उम्मीद रखते थे।

लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं।

भारत में Promotion and Regulation of Online Gaming Act, 2025 लागू होने के बाद online money games पर रोक लग गई है। ये रोक सिर्फ चांस वाले गेम्स तक सीमित नहीं है। स्किल, चांस या दोनों के मिक्स वाले किसी भी ऑनलाइन मनी गेम पर ये पाबंदी लागू होती है। साथ ही ऐसे ऐप्स की एडवर्टाइजिंग, प्रमोशन और फैसिलिटेशन पर भी पाबंदी है।

पैसा कमाने वाला ऐप अनलाइन लेकिन अब
पैसा कमाने वाला ऐप अनलाइन लेकिन अब

इसी वजह से जो प्लेटफॉर्म पहले पैसा कमाने वाला ऐप अनलाइन के तौर पर चलाए जा रहे थे, उनमें से कई ने अपने real-money और कैश-बेस्ड फॉर्मेट बंद कर दिए। नीचे 5 ऐसे प्लेटफॉर्म्स के बारे में बताया जा रहा है जो कभी पैसा कमाने वाला ऐप की कैटेगरी में काफी पॉपुलर थे, लेकिन अब उनके मनी गेमिंग फॉर्मेट बंद हो चुके हैं।

1. PokerBaazi

PokerBaazi कभी भारत में online poker खेलकर पैसे कमाने वाले प्लेटफॉर्म्स में बड़ा नाम था। लोग यहां real-money पोकर गेम्स खेलते थे और इसे पैसा कमाने वाला ऐप अनलाइन के रूप में सर्च करते थे।
2025 में कानून आने के बाद PokerBaazi ने तुरंत real-money गेम्स बंद कर दिए। कंपनी ने साफ कहा कि अब प्लेटफॉर्म पर कोई real-money गेम ऑफर नहीं किया जाएगा। यूजर्स का बैलेंस सुरक्षित रखा गया और विड्रॉअल की सुविधा जारी रही। इसलिए आज अगर कोई पुरानी जानकारी देखकर PokerBaazi को पैसा कमाने वाला ऐप समझ रहा है तो वो गलत है।

2. RummyCulture (Gameskraft)

Gameskraft के तहत चलने वाला RummyCulture रम्मी खेलकर पैसे कमाने वाले ऐप्स में काफी जाना-पहचाना नाम था। यहां यूजर्स एंट्री फीस देकर कैश रम्मी खेल सकते थे। इसी वजह से ये पैसा कमाने वाला ऐप अनलाइन सर्च में अक्सर आता था।
अगस्त 2025 में कंपनी ने Add Cash और Gameplay सर्विसेज पूरी तरह बंद कर दीं। विड्रॉअल सुविधा जारी रखी गई लेकिन real-money गेमिंग बंद हो गई। अब पुराने आर्टिकल्स में दिखने वाला कैश फॉर्मेट मौजूद नहीं है।

3. Probo

Probo एक अलग तरह का प्लेटफॉर्म था जहां लोग रियल-वर्ल्ड इवेंट्स पर प्रेडिक्शन लगाकर पैसे कमा सकते थे। कई लोग इसे पैसा कमाने वाला ऐप मानकर इस्तेमाल करते थे।
Online Gaming Act आने के बाद Probo ने भी तुरंत real-money ऑपरेशन्स बंद कर दिए। कंपनी ने यूजर्स से ऐप डाउनलोड करके अपना पैसा निकालने की अपील की। अब ये प्लेटफॉर्म पहले वाले मनी गेमिंग फॉर्मेट में नहीं चल रहा।

4. A23

A23 (Head Digital Works के तहत) रम्मी और पोकर दोनों कैटेगरी में real-money गेम्स ऑफर करता था। ये भी पैसा कमाने वाला ऐप अनलाइन की लिस्ट में अक्सर शामिल होता था।
कानून लागू होने के बाद A23 ने कैश गेम्स और नए डिपॉजिट पूरी तरह बंद कर दिए। प्लेटफॉर्म पर अब real-money गेमिंग उपलब्ध नहीं है। पुरानी जानकारी को आज की स्थिति मानना सही नहीं होगा।

5. Adda52

Adda52 भी online poker और कैश गेम्स के लिए जाना जाता था। बहुत से लोग इसे पैसा कमाने वाला ऐप बताकर सर्च करते थे।
2025 के कानून के बाद Adda52 ने भी कैश गेम्स और डिपॉजिट बंद कर दिए। कंपनी ने क्लियर किया कि अब प्लेटफॉर्म पर कोई real-money गेम उपलब्ध नहीं रहेगा। विड्रॉअल की सुविधा कुछ समय तक दी गई लेकिन मनी गेमिंग फॉर्मेट खत्म हो चुका है।

असल में क्या बदला?

बहुत से लोग कहते हैं कि ये ऐप्स बैन हो गए। लेकिन कानूनी तौर पर ज्यादा सही बात ये है कि इनके online money gaming यानी पैसे लगाकर खेलने वाले फॉर्मेट prohibited या discontinued हो चुके हैं।

सरकार के अनुसार कोई भी ऑनलाइन गेम जिसमें पैसे या मौद्रिक स्टेक लगाकर पैसे या अन्य फायदा पाने की उम्मीद हो, वो online money game माना जाता है। कानून स्किल और चांस के बीच कोई अलग छूट नहीं देता। 2026 में लागू हुए रूल्स ने भी online money games को free-to-play सोशल गेम्स और ई-स्पोर्ट्स से अलग कैटेगरी में रखा है।

मतलब हर ऑनलाइन ऐप बैन नहीं है। फ्री-टू-प्ले गेम्स, ई-स्पोर्ट्स और सोशल गेम्स अलग कैटेगरी में आते हैं।

क्या अब पैसा कमाने वाला ऐप अनलाइन से कमाई संभव है?

अगर मतलब ये है कि पैसे डिपॉजिट करके स्टेक लगाओ और जीतकर कैश निकालो, तो भारत में ये तरीका अब कानूनी रूप से सही नहीं रह गया है। पुरानी वीडियोस या आर्टिकल्स देखकर किसी पुराने कैश फॉर्मेट को दोबारा इस्तेमाल करने की कोशिश भी ठीक नहीं है। क्योंकि कानून सिर्फ गेम चलाने पर नहीं, उसके प्रमोशन और फैसिलिटेशन पर भी पाबंदी लगाता है।

5 पुराने पैसा कमाने वाले ऐप अनलाइन एक नजर में

प्लेटफॉर्मपहले क्या थाअब स्थिति
PokerBaaziReal-money पोकर गेम्समनी गेम्स बंद
RummyCultureकैश रम्मी फॉर्मेटAdd Cash और Gameplay बंद
ProboReal-money प्रेडिक्शनमनी ऑपरेशन्स बंद
A23रम्मी और पोकर कैश गेम्सकैश गेम्स बंद
Adda52Real-money पोकरकैश गेम्स और डिपॉजिट बंद

भाई आपके लिए मेरी सलाह : पैसा कमाने वाला ऐप अनलाइन का पूरा सच जान लीजिए भाई

अगर कोई पैसा कमाने वाला ऐप अनलाइन लेकिन अब? सर्च करके यहां पहुंचा है तो सबसे जरूरी बात ये है कि इंटरनेट पर मौजूद पुरानी जानकारी और आज की कानूनी स्थिति को एक जैसा न समझा जाए।

PokerBaazi, RummyCulture, Probo, A23 और Adda52 जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कभी real-money फॉर्मेट मौजूद थे, लेकिन भारत में online money gaming पर मौजूदा कानूनी रोक के बाद उन फॉर्मेट्स को बंद या सस्पेंड किया जा चुका है।

इसलिए पैसा कमाने वाला ऐप अनलाइन खोजते समय सिर्फ पुराने स्क्रीनशॉट्स, यूट्यूब वीडियोस या आर्टिकल्स पर भरोसा करने के बजाय वर्तमान नियमों को देखना ज्यादा जरूरी है।

भाई आप ये भी चेक करो – सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाला गेम?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *