Warriorz vs royal challenger’s highlights: नमस्कार दोस्तों , जैसा कि आप जानते है कि वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में आज रात वुमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 का 18वां मैच देखने को मिला, जहां टेबल टॉपर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वुमन (आरसीबी) ने यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से पटक दिया। चेज में सिर्फ 13.1 ओवर खेलते हुए आरसीबी ने 144 रनों का टारगेट 147/2 से हासिल कर लिया। ये जीत आरसीबी को सीधे फाइनल में पहुंचा दिया, जबकि लखनऊ की वॉरियर्स की प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं।

टॉस और प्लेइंग इलेवन: आरसीबी ने सही फैसला लिया?
दोस्तों , आपको बता दें कि आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, जो बाद में सोने जैसी साबित हुई। पिच बल्लेबाजी के लिए शानदार लग रही थी, लेकिन आरसीबी के गेंदबाजों ने कमाल कर दिया। यूपी वॉरियर्स ने अपनी कमजोर फॉर्म सुधारने की कोशिश की, लेकिन फेल हो गईं। आरसीबी ने वास्त्राकर को नायक के स्थान पर लाया, वहीं वॉरियर्स ने जोन्स और सिमरन शाह को लिचफील्ड और नवगीरे की जगह उतारा।
यूपी वॉरियर्स की पारी: 74/0 से 143/8, मिडिल ऑर्डर फेल
भाइयों वॉरियर्स की शुरुआत बड़ी धमाकेदार रही। जिसमे मेग लैनिंग (41, 30 बॉल) और दीप्ति शर्मा (55, 43 बॉल) ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। पावरप्ले में 50/0, 8 ओवर में 74/0 – सब कुछ परफेक्ट लग रहा था। लेकिन फिर नादीन डे क्लर्क का तूफान आया। उन्होंने सिर्फ एक ओवर में 2 विकेट ले लिये – लैनिंग और एमी जोन्स (1) को। दीप्ति ने अकेले लड़ीं, अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन हारलेन डीयोल (14), क्लो ट्रायन (6), श्वेता सेहरावत (7) जैसों ने साथ नहीं दिया। आखिर में सिमरन शाह (10) के साथ 143/8 पर ऑलआउट। कुल 8 विकेट गंवाए, जिसमें डे क्लर्क ने 4/22 झटके। ग्रेस हैरिस ने भी 2/22 दिये।
Also read – लॉरेन बेल का कमाल: RCB डेब्यू पर इंस्टाग्राम फॉलोअर्स १ मिलियन पार?
आरसीबी की गेंदबाजी: डे क्लर्क की हैट्रिक मिस, लेकिन 4 विकेट?
नादीन डे क्लर्क स्टार रहीं – 4/22, जिसमें लगातार विकेटों की झड़ी लगाई। ग्रेस हैरिस (2/22) और लॉरेन बेल (1/21) ने टाइट लाइनें डालीं। शरेयंका पाटिल ने दीप्ति को 1/27 में आउट किया। वॉरियर्स पहले 8 ओवरों में उड़ान भर रही थीं, लेकिन अगले 12 में सिर्फ 69 रन जोड़े और 8 विकेट गंवा दिये। ये कमबैक गेंदबाजी का नमूना था।
चेज में आग: ग्रेस (75) और स्मृति (54*) का धमाल
दोस्तों आपको बता दें कि यूपी वॉरियर्स ने 144 रनों का टारगेट दिया। आरसीबी की ओपनिंग जोड़ी ने मैच खत्म कर दिया। ग्रेस हैरिस ने 37 गेंदों पर 75 रन ठोके – 13 चौके, 2 छक्के, स्ट्राइक रेट 202, स्मृति मंधाना 27 गेंदों पर नाबाद 54 (8×4, 2×6), अपना अर्धशतक पूरा किया। पहले विकेट 108 रन का। जॉर्जिया वॉल ने 16 रन बनाए। 6 ओवर के पावरप्ले में 63/0, 8.3 ओवर में 100 पहुंचे। सिर्फ 41 बॉल बाकी रह गईं। यूपी की गेंदबाजी ढीली – शिखा पांडे 0/36, अशा सोभना 1/24।
प्रमुख आंकड़े और रिकॉर्ड्स:
| खिलाड़ी | रन/विकेट | खास बात |
|---|---|---|
| ग्रेस हैरिस (आरसीबी) | 75 & 2/22 | प्लेयर ऑफ द मैच। |
| स्मृति मंधाना | 54* (27) | फिफ्टी, कप्तानी में फाइनल |
| नादीन डे क्लर्क | 4/22 | मैच का टर्निंग पॉइंट |
| दीप्ति शर्मा | 55 (43) | वॉरियर्स की एकमात्र फिफ्टी |
- पहली बार आरसीबी ने वॉरियर्स पर सीजन में डबल किया।
- वॉरियर्स का मिडिल ऑर्डर फिर फेल।
Conclusion: आरसीबी फाइनल में, वॉरियर्स बाहर
दोस्तों , आरसीबी ने टॉप स्पॉट पक्का कर फाइनल का टिकट कटाया। ग्रेस हैरिस को प्लेयर ऑफ द मैच मिला – बल्ले और गेंद दोनों से कमाल। लखनऊ फैंस के लिए निराशा, लेकिन स्मृति की कप्तानी में आरसीबी चैंपियनशिप की प्रबल दावेदार। अगला मैच इंतजार ही है।




