IND vs PAK World Cup 2026: Ishan Kishan ने पावरप्ले में आग लगा दी, India 52/1 – क्या पाकिस्तान को हराएंगे?

IND vs PAK World Cup 2026: नमस्कार भाई लोग, आज Colombo के R. Premadasa Stadium में जो कुछ हो रहा है, वो देखकर दिल धड़क रहा है। India vs Pakistan – T20 World Cup का ये मैच हमेशा की तरह हाई-वोल्टेज है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग चुनी (dew का फायदा लेने की सोच), और शुरुआत में तो लगा जैसे वो हमें दबा देंगे। लेकिन Ishan Kishan ने आते ही ऐसा काउंटर-अटैक मारा कि पाकिस्तानी स्पिनर्स भी हक्के-बक्के रह गए।

IND vs PAK World Cup 2026 Ishan Kishan ने पावरप्ले में आग लगा दी, India 521 – क्या पाकिस्तान को हराएंगे

शुरुआत में भारत को बहुत बड़ा झटका:

दोस्तों अगर आप मैच देख रहे है तो आपको पता होगा कि पहले ही ओवर में Salman Ali Agha ने Abhishek Sharma को duck पर वापस भेज दिया – stump किया। Abhishek का दूसरा वर्ल्ड कप डक लगातार, दबाव में लग रहा था। स्कोर 0/1। सब सोच रहे थे – अब क्या? लेकिन Ishan Kishan आया और जैसे कोई कह रहा हो – “अरे भाई, मैं तो खेलूंगा”

Powerplay मे ईशान का तूफान:

Powerplay के 6 ओवर में India 52/1 पर पहुंच गई। Ishan Kishan 42 रन बना चुके हैं सिर्फ 25 गेंदों में – कई चौके, छक्के, Abrar Ahmed को पहली ही गेंद पर स्लॉग स्वीप से छक्का, Shaheen Afridi को भी नहीं बख्शा। वो aerial shots मार रहे हैं, स्पिनर्स को आसमान में भेज रहे हैं। Tilak Varma भी 10* पर ठोस खड़े हैं – दोनों के बीच पार्टनरशिप चल रही है। RR 8.66+, और live forecast कह रहा है India 168 तक पहुंच सकती है।

पाकिस्तान की तरफ से Shaheen और Abrar ने कोशिश की, लेकिन Ishan ने स्पिन को बेअसर कर दिया। Saim Ayub को भी चार-छक्के झाड़े। पाकिस्तान की बोलिंग अभी तक दबाव नहीं डाल पाई – dew आने पर दूसरी इनिंग्स में उनके लिए मुश्किल होगी।

IND vs USA Playing 11 Today: T20 World Cup 2026 में Team India की संभावित XI – Wankhede स्टेडियम मुकाबला?

भाई मैच मे आगे क्या होगा?

अभी powerplay खत्म हुआ है, Suryakumar Yadav, Hardik Pandya, Shivam Dube जैसे बड़े हिटर्स बाकी हैं। अगर Ishan 50+ कर गया तो India 170+ आसानी से बना लेगी। पाकिस्तान को 150+ chase करना पड़ेगा तो दबाव आएगा। लेकिन भाई, ये IND vs PAK है – कुछ भी हो सकता है!

अगर आप भी लाइव देख रहे हो तो बताओ – Ishan का अगला शॉट क्या होगा? पूरा स्कोर और अपडेट्स के लिए gamesepaisa.com पर बने रहो, मैं लाइव अपडेट्स डालता रहूंगा। India जीतेगी ना? 🇮🇳🔥

Written by VickySitapur से क्रिकेट का दीवाना। आज स्टेडियम में नहीं हूं लेकिन टीवी के सामने चिल्ला रहा हूं, Sources: Hindustan Times, ESPNcricinfo, Indian Express, Times of India (15 Feb 2026 live reports)।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *